स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), भारत सरकार — वित्त मंत्रालय · पीआईबी चंडीगढ़ · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष श्री तुहिन कांता पांडे ने आज चंडीगढ़ में सेबी के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
सेबी का चंडीगढ़ स्थानीय कार्यालय एससीओ नंबर 20-25, दूसरी मंजिल जीवन प्रकाश बिल्डिंग, सेक्टर 17बी, चंडीगढ़, भारत-160017 पर स्थित है।
चंडीगढ़ स्थानीय कार्यालय पंजाब और हरियाणा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को कवर करेगा। यह नई दिल्ली स्थित सेबी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण और अधिकार क्षेत्र के तहत कार्य करेगा।
चंडीगढ़ स्थानीय कार्यालय के कार्यों में सूचीबद्ध कंपनियों और बाजार मध्यस्थों के खिलाफ निवेशकों की शिकायतों के निवारण की सुविधा प्रदान करना, निवेशक शिक्षा और वित्तीय साक्षरता का प्रसार करना, अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर जारीकर्ता मंच विशेष रूप से लघु और मध्यम उद्यमों, सामाजिक स्टॉक एक्सचेंजों, नगरपालिका बांड, कॉर्पोरेट बांड आदि के साथ जुड़ना और ऐसे अन्य कार्य शामिल होंगे जो समय-समय पर स्थानीय कार्यालयों को सौंपे जा सकते हैं।
हिंदी संस्करण के लिए क्लिक करें
यह प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे जारी किए गए रूप में पुन: प्रस्तुत किया गया है।
