लाइव रविवार, 04 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• [गुजरात] गुजरात एनईईटी-पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण ACPPGMEC में शुरू हुआ • [गुजरात] गारो हिल्स से गुजरात तक: मेघालय मंडी ऐप पूरे भारत में 13 मीट्रिक टन अनानास ले जाता है • [गुजरात] ससुर के दबाव के बाद अहमदाबाद की महिला ने छोड़ा घर... • [गुजरात] साबरमती आश्रम का पुनरुद्धार: पेरिस की कंपनी गांधी के ऐतिहासिक अहमदाबाद स्थित घर में 23 संग्रहालय बनाएगी • [गुजरात] कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा ने मारी बाजी, श्रेणी-बी में हासिल किया पहला स्थान; पंजाब-गुजरात को भी छोड़ा पीछे – haryana wins karmayogi rankings secures first place in category b surpasses punjab and gujarat • [गुजरात] अहमदाबाद एएमसी ने मेट्रो स्टेशनों के पास 6,149 वाहन पार्किंग के लिए नौ भूखंडों की पहचान की है
शिक्षा और नौकरी

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चार दिनों के दौरे पर

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम 1 से 4 अक्टूबर, 2026 तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ नागरिक कल्याण, स्वच्छ…
Education jobs News
Editorial photograph
ADVERTISEMENT

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — जनजातीय कार्य मंत्रालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम 1 से 4 अक्टूबर, 2026 तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ नागरिक कल्याण, स्वच्छ भारत अभियान और जनजातीय शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में शामिल होंगे।

श्री जुएल ओराम 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में मेरठ के पल्लवपुरम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के रामनगर रवाना होंगे, जहां वे रात्रि प्रवास करेंगे।

श्री ओराम 2 अक्टूबर को उत्तराखंड के बाजपुर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे रात्रि प्रवास के लिए रामनगर लौटेंगे।

श्री ओराम 3 अक्टूबर को कैंचीधाम का दौरा करेंगे, जिसमें वे कैंचीधाम मंदिर में दर्शन के लिए भी पहुंचेंगे। इसके बाद श्री ओराम खटीमा रवाना होंगे, जहां वे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का दौरा करेंगे। बाद में वे रुद्रपुर में रात्रि प्रवास करेंगे।

श्री ओराम 4 अक्टूबर को खटीमा में उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में भाग लेंगे। वे शाम को नई दिल्ली लौट आएंगे।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का यह दौरा विशेष रूप से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के नेटवर्क द्वारा जनजातीय शिक्षा और कल्याण संबंधी मामलों पर स्थानीय हितधारकों और अधिकारियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही यह सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सहभागिता के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी होगा।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

ADVERTISEMENT
स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — जनजातीय कार्य मंत्रालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें:
ADVERTISEMENT