लाइव शनिवार, 03 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• [केरल] सीएमएफआरआई पहल वेम्बनाड में घटते ब्लैक क्लैम संसाधन को नई उम्मीद देती है • [केरल] नारियल विकास बोर्ड राष्ट्रीय नारियल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित करता है • [केरल] केरल उच्च न्यायालय ने पत्रकार के.एम. की मौत के मामले की सुनवाई पर रोक लगा दी। श्रीराम वेंकिटरमण द्वारा संचालित कार से हुई दुर्घटना में बशीर • [केरल] भारत विरोध योजनाओं के बीच केरल में कांग्रेस, सीपीआई (एम) की युवा शाखाओं के बीच झड़प • [केरल] स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों का बेकार बैठना "राष्ट्रीय बर्बादी" है: केरल उच्च न्यायालय • [केरल] सबरीमाला प्रसादम में 'हलाल-प्रमाणित' गुड़: केरल उच्च न्यायालय ने टीडीबी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सामग्री गुणवत्ता मानकों और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुरूप हो
देश

आयुष मंत्रालय ने आयुष भवन में सफाई अभियान के साथ “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम मनाया

आयुष मंत्रालय के सचिव ने 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता गतिविधि का नेतृत्व किया
Ministry of Ayush Observes "Swachhata Hi Sewa" with Cleanliness Drive at Ayush Bhawan
Photo: PIB
ADVERTISEMENT

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — आयुष · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

  • आयुष मंत्रालय के सचिव ने 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता गतिविधि का नेतृत्व किया

आयुष मंत्रालय ने आज चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के अंतर्गत संयुक्त स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह स्वच्छता अभियान आयुष भवन के सामने वाले लॉन में आयोजित किया गया और इसका नेतृत्व आयुष मंत्रालय के सचिव ने किया। इस गतिविधि में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

आयुष मंत्रालय 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। अभियान की गतिविधियों के निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप, मंत्रालय ने स्वच्छता, कार्यस्थल को व्यवस्थित करने, अप्रचलित अभिलेखों के निस्तारण और जिम्मेदारीपूर्ण अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की हैं।

इस अभियान के अंतर्गत, मंत्रालय ने पुरानी भौतिक फाइलों और अभिलेखों की व्यापक समीक्षा की है, और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार अनुपयोगी अभिलेखों को अलग किया जा रहा है। पुराने कंप्यूटर, यूपीएस सिस्टम, मॉनिटर और प्रयुक्त प्रिंटर कार्ट्रिज सहित इलेक्ट्रॉनिक कचरे को भी अलग किया गया है, और लागू नियमों के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है।

मंत्रालय ने हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए एक खेल कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

स्वच्छता ही सेवा 2026 के दौरान मंत्रालय द्वारा की गई स्वच्छता पहलों ने स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्वच्छतापूर्ण कार्यस्थल बनाए रखने में सामूहिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया है। साथ ही, इन पहलों के माध्यम से अभिलेखों और अपशिष्ट के व्यवस्थित प्रबंधन को भी बढ़ावा दिया गया है।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

ADVERTISEMENT
स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — आयुष, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें:
ADVERTISEMENT