लाइव गुरूवार, 08 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• [दिल्ली] महिला और बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में 8-9 अक्टूबर को • [दिल्ली] इस्पात मंत्रालय ने कार्यस्थल पर मन की शांति विषय पर लघु चिंतन शिविर का आयोजन किया • [दिल्ली] लोक सभा अध्यक्ष ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। • [दिल्ली] भारत और जापान ने संयुक्त ऋण तंत्र के लिए परिचालन नियमावली जारी की • [दिल्ली] केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित • [दिल्ली] आईआईसीए ने गांधी जयंती के अवसर पर तीसरा आईआईसीए सीएसआर दिवस मनाया, इस अवसर पर महानिदेशक एवं सीईओ ने एनसीसीएसआर 2026 से पहले आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर पेशेवर कार्यक्रम के प्रतिभागियों को विशेष संबोधन दिया
देश

इस्पात मंत्रालय ने कार्यस्थल पर मन की शांति विषय पर लघु चिंतन शिविर का आयोजन किया

इस्पात मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सिविल सेवा अधिकारी संस्थान (सीएसओआई) में 'कार्यस्थल पर मन की शांति' विषय पर एक लघु चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस…
इस्पात मंत्रालय ने कार्यस्थल पर मन की शांति विषय पर लघु चिंतन शिविर का आयोजन किया
Photo: PIB

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — इस्‍पात मंत्रालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

इस्पात मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सिविल सेवा अधिकारी संस्थान (सीएसओआई) में ‘कार्यस्थल पर मन की शांति’ विषय पर एक लघु चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को तनावमुक्त कार्य वातावरण बनाने और भावनात्मक शक्ति विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता ब्रह्मा कुमारी सिस्टर शिवानी मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभा को संबोधित करते हुए इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री संदीप पौंड्रिक ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यस्थल पर मानसिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उत्पादकता और दक्षता में भी सुधार होता है।

सिस्टर शिवानी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से तनाव कम करने और सकारात्मक दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब हम किसी लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ निश्चय कर लेते हैं, तो हम उसे हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, और यही दृष्टिकोण तनाव प्रबंधन पर भी लागू होता है। उन्होंने हर परिस्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।

संकल्प की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए सिस्टर शिवानी ने कहा कि जब किसी संकल्प को बार-बार दोहराया जाता है, तो वह हमारे जीवन को प्रभावित करने लगता है। हम जितना अधिक किसी बात पर विचार करते हैं और उसे दोहराते हैं, उतना ही वह हमारे विचारों और व्यवहार को आकार देती है। इसलिए, सचेत रहना जरूरी है ताकि हमारे विचार और संकल्प सकारात्मक रहें। उन्होंने कहा कि यही ‘संकल्प से सिद्धि’ का नियम है, जो हमारे समाज और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकता है।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — इस्‍पात मंत्रालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें: