स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — उप राष्ट्रपति सचिवालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज महात्मा गांधीजी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्रीजी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थिरु के कामराजजी को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।
Paid tributes to the Father of the Nation, Mahatma Gandhi Ji, at Rajghat on his birth anniversary. His unwavering faith in truth and non-violence, steadfast commitment to justice, and profound belief in the dignity of every individual continue to inspire humanity. Mahatma Gandhi Ji’s life and message remain an enduring beacon of peace, compassion, selflessness and service. On this solemn occasion, let us reaffirm our commitment to the values he cherished and dedicate ourselves to building a just, harmonious and inclusive society.
— Vice-President of India (@VPIndia) October 2, 2026
उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधीजी को उनकी जयंती के अवसर पर राजघाट जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। श्री सीपी राधाकृष्णन ने महात्मा गांधीजी की चिरस्थाई विरासत को याद करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा में उनकी अटूट निष्ठा, न्याय के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा में उनका गहरा विश्वास संपूर्ण मानवता को लगातार प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधीजी का जीवन और संदेश शांति, करुणा, निःस्वार्थ भाव और सेवा का एक अमर प्रकाश स्तंभ बना हुआ है। उन्होंने सभी से महात्मा गांधीजी के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने और एक न्यायसंगत, समान तथा समावेशी समाज के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया।
Paid tributes to former Prime Minister Shri Lal Bahadur Shastri Ji on his birth anniversary at Vijay Ghat today. A leader of quiet strength and extraordinary resolve, Shastri Ji exemplified humility, integrity and an unwavering commitment to the nation. At a defining moment in India’s journey, his leadership instilled confidence and unity, while his call of “Jai Jawan, Jai Kisan” gave enduring recognition to the sacrifices of our soldiers and the vital contribution of our farmers. His life remains a powerful reminder that true leadership is rooted in simplicity, courage and service to the nation.
— Vice-President of India (@VPIndia) October 2, 2026
उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर विजयघाट जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।
श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने शास्त्री जी को शांत शक्तिशाली और असाधारण संकल्प वाले नेता के रूप में बताते हुए कहा कि वे विनम्रता, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने याद किया कि भारत की यात्रा के एक अहम मोड़ पर, शास्त्री जी के नेतृत्व ने लोगों में भरोसा और एकता जगाई, जबकि उनके “जय जवान, जय किसान” के नारे ने देश के सैनिकों के बलिदान और किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को स्थायी पहचान दी।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन इस बात की एक सशक्त याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व सादगी, साहस और राष्ट्र सेवा में ही निहित है।
On the death anniversary of Thiru K. Kamaraj Ji, I paid my humble tributes to him at Uprashtrapati Bhavan today. A towering statesman and a true people’s leader, Kamaraj Ji devoted his life to the service of the nation and the welfare of the common people. His transformative contribution to education, particularly in expanding opportunities for children from underprivileged backgrounds, remains a defining legacy of his public life. His dedication to public welfare and his selfless approach to public life continue to inspire generations.
— Vice-President of India (@VPIndia) October 2, 2026
उपराष्ट्रपति भवन में, उपराष्ट्रपति ने थिरु के. कामराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सार्वजनिक जीवन व राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान को याद किया।
श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कामराज जी को एक महान राजनेता और सच्चा जननेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा और आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि कामराज जी ने अपना पूरा जीवन गांधीवादी विचारों से प्रेरित होकर जिया और सड़कों तथा शैक्षणिक संस्थानों का विस्तार करके, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना की शुरुआत करके और गरीबों के जीवन में नई उम्मीद जगाकर तमिलनाडु के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उपराष्ट्रपति ने सिंचाई और औद्योगिक विकास में भी कामराज जी के योगदान को याद किया। उपराष्ट्रपति ने बांधों के निर्माण और औद्योगिक संपदाओं की स्थापना के माध्यम से सिंचाई और औद्योगिक विकास में कामराज जी के योगदान को भी याद किया, जिसने तमिलनाडु में कृषि और औद्योगिक विकास की नींव रखी।
Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan paid respectful tributes to the Father of the Nation, Mahatma Gandhi Ji and former Prime Minister Shri Lal Bahadur Shastri Ji at Uprashtrapati Bhavan today. He recalled their sacrifices and invaluable contributions to the freedom struggle, nation-building and the welfare of society.
— Vice-President of India (@VPIndia) October 2, 2026
தேசியப் பெருந்தலைவர் காமராஜர் அவர்கள் இந்த தேசத்துக்காகவே வாழ்ந்தவர்; மக்கள் நலனைத் தவிர வேறொன்றையும் அறியாதவர். தன் வாழ்நாள் முழுவதும் காந்திய சிந்தனையோடு வாழ்ந்த அவர், சாலைகளை அமைத்தார்; கல்விச்சாலைகளை உருவாக்கினார்; மதிய உணவுத் திட்டத்தை வழங்கினார். ஏழைகளின் வாழ்வில் ஒரு புதிய ஒளியை ஏற்படுத்தினார். அணைகளைக் கட்டினார்; தொழிற்பேட்டைகளை அமைத்தார். இந்த மண்ணில் தொழில் வளர்ச்சியும், விவசாய வளர்ச்சியும் ஓங்கி வளர்வதற்கு அவரது திட்டங்களே அடித்தளமிட்டன. தமிழகம் இன்று இந்தியாவிலேயே இரண்டாவது வேகமாக வளர்ந்து வரும் பொருளாதாரமாக வீறுநடை போட மிக முக்கிய காரணம் பெருந்தலைவர் காமராஜர் அவர்கள். பெருந்தலைவர் அவர்களின் புகழ் இந்த மண்ணில் என்றென்றும் நிலைத்து நிற்கும். பெருந்தலைவர் வாழ்க! அவர் புகழ் ஓங்குக!
— Vice-President of India (@VPIndia) October 2, 2026
यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।
