लाइव गुरूवार, 08 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• [दिल्ली] महिला और बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में 8-9 अक्टूबर को • [दिल्ली] इस्पात मंत्रालय ने कार्यस्थल पर मन की शांति विषय पर लघु चिंतन शिविर का आयोजन किया • [दिल्ली] लोक सभा अध्यक्ष ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। • [दिल्ली] भारत और जापान ने संयुक्त ऋण तंत्र के लिए परिचालन नियमावली जारी की • [दिल्ली] केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित • [दिल्ली] आईआईसीए ने गांधी जयंती के अवसर पर तीसरा आईआईसीए सीएसआर दिवस मनाया, इस अवसर पर महानिदेशक एवं सीईओ ने एनसीसीएसआर 2026 से पहले आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर पेशेवर कार्यक्रम के प्रतिभागियों को विशेष संबोधन दिया
राजनीति

सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर वैश्विक नेताओं ने बधाई दी

7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा होने पर वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं और…
Placeholder image for politics news

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — प्रधानमंत्री कार्यालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा होने पर वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। वर्ष 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने और उसके बाद 2014 में भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से 25 वर्ष पूरे होने पर, वैश्विक नेताओं ने उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व, सुशासन के प्रति समर्पण और वैश्विक शांति, समावेशिता एवं सतत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की है।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

प्रधानमंत्री @narendramodi, हमारे युग के एक अवतार।

To Prime Minister @narendramodi, An avatar of our times https://t.co/84RDOEfELm

— Tshering Tobgay (@tsheringtobgay) October 7, 2026

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

“नाइजीरिया संघीय गणराज्य की सरकार और वहां की जनता की ओर से, तथा अपनी ओर से, मैं भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री नरेन्द्र मोदी @narendramodi को इस वास्तव में ऐतिहासिक पड़ाव पर हार्दिक और स्नेहपूर्ण बधाई देता हूं।

आज, 7 अक्टूबर 2026 को, वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री और सरकार के प्रमुख के रूप में उनके द्वारा पहली बार पदभार ग्रहण करने के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

उनकी जनसेवा बिना किसी रुकावट के निरंतर जारी रही है। गुजरात के लोगों की बारह से अधिक वर्षों तक सेवा करने के बाद, वे 2014 से लगातार भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं।

किसी भी लोकतंत्र में निरंतर 25 वर्षों का नेतृत्व करना एक दुर्लभ उपलब्धि है। विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले राष्ट्र में, यह भारतीय जनता द्वारा उनमें व्यक्त किए गए अटूट और निरंतर विश्वास का एक शक्तिशाली प्रमाण है।

नाइजीरिया हमारे दोनों महान राष्ट्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी को अत्यधिक महत्व देता है। मुझे नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री की अबुजा की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा की सुखद याद है, जब नाइजीरिया ने उन्हें ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर की उपाधि से सम्मानित किया था।

उस यात्रा ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारे सहयोग को एक नई गति प्रदान की।

साथी लोकतांत्रिक देशों और ग्लोबल साउथ की प्रमुख आवाज़ों के रूप में, नाइजीरिया और भारत एक अधिक न्यायपूर्ण, अधिक समावेशी और अधिक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता रखते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके निरंतर नेतृत्व में, हमारे लोगों के बीच मित्रता के संबंध और भी अधिक मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस उल्लेखनीय अवसर पर, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, निरंतर शक्ति और भारत की जनता की सेवा में उनकी हर सफलता की कामना करता हूं।

बोला अहमद टीनूबू, जीसीएफआर

राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ ऑफ आर्मड फोर्सेज

नाइजीरिया संघीय गणराज्य

अबुजा, 7 अक्टूबर 2026″

On behalf of the Government and people of the Federal Republic of Nigeria, and on my own behalf, I extend warm and fraternal congratulations to His Excellency Shri Narendra Modi @narendramodi, Prime Minister of the Republic of India, on a truly historic milestone. Today, 7 October 2026, marks 25 years since he first assumed office in 2001 as Head of Government and Chief Minister of Gujarat. His public service has continued without interruption. After more than twelve years serving the people of Gujarat, he has remained Prime Minister of the Republic of India since 2014. A quarter-century of unbroken leadership is a rare achievement in any democracy. In the world’s most populous nation, it is a powerful testament to the enduring confidence the Indian people have placed in him. Across these 25 years, Prime Minister Modi has led with vision and an unwavering commitment to development. From the transformation of Gujarat to India’s emergence as one of the world’s largest and fastest-growing economies, his leadership in infrastructure, digital public goods, financial inclusion and innovation has lifted millions and inspired nations across the Global South. Nigeria deeply values the strategic partnership between our two great nations. I fondly recall the Prime Minister’s historic State Visit to Abuja in November 2024, when Nigeria honoured him with the title of Grand Commander of the Order of the Niger. That visit gave fresh impetus to our cooperation in trade and investment, energy, defence and security, health, education, and technology. As fellow democracies and leading voices of the Global South, Nigeria and India share a common commitment to a fairer, more inclusive and more representative international order. I remain confident that, under his continued leadership, the bonds of friendship between our peoples will grow ever stronger. As Prime Minister Modi marks this remarkable anniversary, I wish him good health, continued strength and every success in the service of the people of India. Bola Ahmed Tinubu, GCFR President and Commander-in-Chief of the Armed Forces Federal Republic of Nigeria Abuja, 7 October 2026

— Bola Ahmed Tinubu (@officialABAT) October 7, 2026

फिलिपिंस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

“सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्षों की जन-सेवा पूरी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

गुजरात से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक, प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा सुशासन, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर उनके मजबूत जोर के लिए जानी जाती है, जिसने भारत के कायाकल्प और वैश्विक मंच पर इसकी बढ़ती भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मैं प्रधानमंत्री मोदी के भारत की जनता की सेवा के कार्य में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

2025 में हमारी रणनीतिक साझेदारी से लेकर पिछले महीने फिलीपींस के सीडीआरआई में शामिल होने तक, हमारे संबंध लगातार मजबूत से और मजबूत होते जा रहे हैं। मैं नवंबर में आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों के लिए मनीला में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।”

Warmest greetings and congratulations to 𝗣𝗿𝗶𝗺𝗲 𝗠𝗶𝗻𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿 𝗡𝗮𝗿𝗲𝗻𝗱𝗮 𝗠𝗼𝗱𝗶 on completing 25 years of continuous public service at the helm of government. From Gujarat to leading the world’s largest democracy, 𝗣𝗿𝗶𝗺𝗲 𝗠𝗶𝗻𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿 𝗠𝗼𝗱𝗶’𝘀 journey has been marked by a strong emphasis on good governance, innovation, technology, infrastructure and development, contributing to India’s transformation and its growing role on the global stage. I wish 𝗣𝗿𝗶𝗺𝗲 𝗠𝗶𝗻𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿 𝗠𝗼𝗱𝗶 continued success in his service to the people of India. From our Strategic Partnership in 2025 to the Philippines joining the CDRI last month, our ties continue to grow from strength to strength. I look forward to welcoming 𝗣𝗿𝗶𝗺𝗲 𝗠𝗶𝗻𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿 𝗠𝗼𝗱𝗶 to Manila for the ASEAN-India and East Asia Summits in November.

— Bongbong Marcos (@bongbongmarcos) October 7, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

“समर्पित जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर भारत के प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

नेपाल आने वाले वर्षों में आपके और आपकी सरकार की निरंतर सफलता और समृद्धि की कामना करता है।“

Warm congratulations & best wishes to Indian Prime Minister @narendramodi on completing 25 Years of dedicated public service. Nepal wishes you and your Government continued success and prosperity in the years ahead.

— PMO (@PM_nepal_) October 7, 2026

बोत्सवाना गणराज्य के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

“सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई।

हम भारत के लोगों के प्रति आपकी निष्ठा और सेवा की सराहना करते हैं।

हम आने वाले वर्षों में आपकी सफलता की कामना करते हैं और हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता की आशा करते हैं।”

Congratulations to PM @narendramodi on completing 25 years at the helm of government. We commend you for your dedication and service to the people of India. We wish you success in the years ahead and look forward to the enduring friendship between our countries. 🇧🇼🇮🇳

— Duma Gideon Boko (@duma_boko) October 7, 2026

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

“मैं गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक, सरकार में लगातार 25 वर्षों के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई देता हूं। पिछले महीने भारत की अपनी उत्पादक यात्रा के बाद, मैं हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और गहरा करने के लिए तत्पर हूं।”

I warmly congratulate Prime Minister @narendramodi on 25 years of continuous leadership in government, from Gujarat to New Delhi. Following my productive visit to India last month, I look forward to further deepening the strong partnership between our two countries. https://t.co/ymMBQ1Ew1m

— Bart De Wever (@Bart_DeWever) October 7, 2026

जापान की प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष की अवधि पूरे होने पर मैं अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करना चाहती हूँ। भारत के समाज और राष्ट्र के विकास को साकार करने के लिए वे वर्षों से प्रयास करते आए हैं और सन् 2001 से अपने उत्कृष्ट राजनीतिक नेतृत्व से सरकार के प्रमुख के पद संभालते आए हैं। उन्होंने भारत के विकास को गति देने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इन सारी उपलब्धियों के लिए, मैं एक साथी राजनीतिज्ञ के रूप में सम्मान भावना व्यक्त करती हूँ। मैं फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ कि इस जुलाई में मेरी भारत यात्रा के दौरान मुझे उनका बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत मिला। भारत की खाद्य संस्कृति और संगीत का अनुभव करते हुए, मुझे जापान-भारत की “विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी” को अगले स्तर तक ले जाने के लिए उनके साथ ठोस कदमों पर विचार-विमर्श करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। मेरी भारत यात्रा बहुत ही फलदायी रही। अगले वर्ष जापान-भारत राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ है। मुक्त एवं खुले हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (FOIP) को साकार करने हेतु मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मिलकर काम करना चाहती हूँ ताकि रणनीतिक दिशा को साझा करने वाले जापान तथा भारत मिलकर हमारी साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके।“

本日、モディ首相(@narendramodi)の首長在職25周年に際し、心からお祝い申し上げます。 インドの社会と国家の発展に長年尽力され、2001年以降は首長として長きにわたり卓越した政治的リーダーシップを発揮されてきたこと、インドの発展と国際社会における地位向上を成し遂げられていることに、深い敬意を表します。 また、本年7月の私のインド訪問の際には、大変温かいおもてなしをいただき、改めて感謝申し上げます。 インドの食文化や音楽に触れながら、日印の「特別戦略的グローバル・パートナーシップ」を新たな段階へと導くための施策について、モディ首相と具体的な意見交換を行うことができ、実り多き滞在となりました。 来年は「日印国交樹立75周年」を迎えます。 「自由で開かれたインド太平洋(FOIP)」の実現のため、戦略的方向性を共有する日印で、パートナーシップを更に前に進めるべく、モディ首相と一層連携していきます。 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष की अवधि पूरे होने पर मैं अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करना चाहती हूँ। भारत के समाज और राष्ट्र के विकास को साकार करने के लिए वे वर्षों से प्रयास करते आए हैं और सन् 2001 से अपने उत्कृष्ट राजनीतिक नेतृत्व से सरकार के प्रमुख के पद संभालते आए हैं। उन्होंने भारत के विकास को गति देने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इन सारी उपलब्धियों के लिए, मैं एक साथी राजनीतिज्ञ के रूप में सम्मान भावना व्यक्त करती हूँ। मैं फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ कि इस जुलाई में मेरी भारत यात्रा के दौरान मुझे उनका बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत मिला। भारत की खाद्य संस्कृति और संगीत का अनुभव करते हुए, मुझे जापान-भारत की “विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी” को अगले स्तर तक ले जाने के लिए उनके साथ ठोस कदमों पर विचार-विमर्श करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। मेरी भारत यात्रा बहुत ही फलदायी रही। अगले वर्ष जापान-भारत राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ है। मुक्त एवं खुले हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (FOIP) को साकार करने हेतु मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मिलकर काम करना चाहती हूँ ताकि रणनीतिक दिशा को साझा करने वाले जापान तथा भारत मिलकर हमारी साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके।

— 高市早苗 (@takaichi_sanae) October 7, 2026

कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

“मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री @narendramodi, सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्षों की सेवा के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूं—एक ऐसी यात्रा जो गुजरात से शुरू हुई और भारत के आपके नेतृत्व के साथ निरंतर जारी है।

इस खास मौके पर, मैं डोमिनिका के साथ आपकी दोस्ती और हमारे लोगों के प्रति आपकी उदारता के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। मैं हमारे देशों के बीच के रिश्ते को बहुत महत्व देता हूँ और आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत बनाने की उम्मीद करता हूँ।

डोमिनिका की सरकार, वहां की जनता और अपनी तरफ से, मैं भारत के लोगों की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”

My dear friend, Prime Minister @narendramodi, I warmly congratulate you on 25 years of continuous service as Head of Government, a journey that began in Gujarat and has continued through your leadership of India. As you mark this milestone, I wish to express my appreciation for the friendship you have extended to Dominica and the generosity shown to our people. I value the bond between our nations and look forward to building on it in the years ahead. On behalf of the Government and people of Dominica, and personally, I wish you good health, strength and continued success in your service to the people of India.

— Roosevelt Skerrit (@SkerritR) October 7, 2026

सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा;

“उच्चतम स्तर पर 25 वर्षों की जनसेवा पूरी करने पर हार्दिक बधाई, @NarendraModi।

बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो यह कह सकें कि उन्होंने अपनी जिंदगी का एक चौथाई हिस्सा देश की सेवा में लगा दिया—पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और फिर भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर।

मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि आप भारत और उसके भविष्य की कितनी परवाह करते हैं और पूरी दुनिया यह देख सकती है कि आपने भारत का मान कितना ऊँचा किया है। मैं महान भारतीय जनता की सेवा में आपके लंबे, स्वस्थ, ऊर्जावान जीवन और निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

भारत भाग्यशाली है कि उसे आपका नेतृत्व मिला है।”

Congratulations, @NarendraModi, on completing 25 years of public service at the highest level. Few people can say they have devoted a quarter of a century to serving their country, first as Chief Minister of Gujarat and then as Prime Minister of India. I know how deeply you care about India and its future, and the world can see how high you have raised India. I wish you many more years of good health, strength and success in serving the great Indian people. India is blessed to have you.

— Александар Вучић (@avucic) October 7, 2026

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — प्रधानमंत्री कार्यालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें: