सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आधिकारिक सांख्यिकी, अनुसंधान, डेटा विश्लेषण, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझाकरण के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए पहल इंडिया फाउंडेशन, नई दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते का उद्देश्य मंत्रालय की प्राथमिकताओं के आधार पर विशिष्ट सहयोगात्मक गतिविधियों के साथ दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करना है। इस अवसर पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग और पहल इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार उपस्थित थे।
यह आकाशवाणी समाचार (ऑल इंडिया रेडियो) की एक समाचार रिपोर्ट है, जिसे जारी रूप में पुन: प्रस्तुत किया गया है।
