लाइव गुरूवार, 08 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• [दिल्ली] महिला और बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में 8-9 अक्टूबर को • [दिल्ली] इस्पात मंत्रालय ने कार्यस्थल पर मन की शांति विषय पर लघु चिंतन शिविर का आयोजन किया • [दिल्ली] लोक सभा अध्यक्ष ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। • [दिल्ली] भारत और जापान ने संयुक्त ऋण तंत्र के लिए परिचालन नियमावली जारी की • [दिल्ली] केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित • [दिल्ली] आईआईसीए ने गांधी जयंती के अवसर पर तीसरा आईआईसीए सीएसआर दिवस मनाया, इस अवसर पर महानिदेशक एवं सीईओ ने एनसीसीएसआर 2026 से पहले आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर पेशेवर कार्यक्रम के प्रतिभागियों को विशेष संबोधन दिया
देश

सरकार के मंत्रालय/विभाग 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के लिए तैयार

मंत्रालय/विभाग #विशेषअभियान6 को अब तक का सबसे बड़ा विशेष अभियान बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। स्वच्छता अभियानों के लक्ष्यों और लंबित मामलों के निपटारे के मानदंडों को…
Placeholder image for india news

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

  • मंत्रालय/विभाग #विशेषअभियान6 को अब तक का सबसे बड़ा विशेष अभियान बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। स्वच्छता अभियानों के लक्ष्यों और लंबित मामलों के निपटारे के मानदंडों को विशेष अभियान 6 पोर्टल पर दर्ज किया गया
  • विशेष अभियान के एक नए घटक के तहत, एक निर्धारित दिन और तारीख को मंत्रालय/विभाग केन्‍द्रित अभियान गतिविधि के माध्यम से प्रत्येक कार्यालय और प्रतिष्ठान को शामिल करते हुए अभियान को अंतिम छोर तक ले जाएंगे
  • #विशेषअभियान6 सोशल मीडिया पर भी गति पकड़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता और अभियान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत 3,023 ट्वीट और 103 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए हैं

सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 6 ने, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) को नोडल विभाग के रूप में नामित किए जाने के साथ, महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है। विशेष अभियान 6 का तैयारी चरण (16 से 30 सितम्‍बर, 2026) 30 सितम्‍बर, 2026 को पूरा हुआ और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2026 से शुरू हुआ।

विशेष अभियान 6 में जोड़े गए एक नए घटक के तहत, चिन्हित मंत्रालय/विभाग अभियान का एक दिन केन्‍द्रित कार्य के लिए समर्पित करेंगे। इसमें स्वच्छता संबंधी कार्यप्रणालियां, शिकायत निवारण, कार्यालय स्थान के बेहतर उपयोग एवं कुशल प्रबंधन, पौधरोपण अभियान आदि जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इसके अंतर्गत उनके सभी संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और क्षेत्रीय इकाइयों को शामिल किया जाएगा, ताकि व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो और देशभर में विशेष अभियान 6 के प्रभाव को बढ़ाया जा सके।

मंत्रालयों/विभागों द्वारा अभियान पोर्टल पर 05.10.2026 तक निम्नलिखित लक्ष्य अपलोड किए गए हैं:

क्रम संख्‍या

मानदंड

#लक्ष्‍य

एससी 6

1

स्वच्छता अभियान स्थल

12,45,073

2

सांसदों के संदर्भ

4,880

3

संसदीय आश्‍वासन

856

4

आईएमसी संदर्भ

92

5

राज्‍य सरकार के संदर्भ

802

6

जन शिकायतें

6,18,516

7

जन शिकायतों से संबंधित अपीलें

19,733

8

पीएमओ संदर्भ

1,933

9

समीक्षा के लिए लंबित भौतिक फाइलें

19,52,472

10

समीक्षा के लिए प्रस्तुत ई-फाइलें

5,54,146

11

नियमों में सरलीकरण

653

विशेष अभियान 6 ने सोशल मीडिया पर भी महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है। मंत्रालयों/विभागों द्वारा #विशेषअभियान6 के तहत 3,023 से अधिक ट्वीट और इन्फोग्राफिक्स साझा किए गए हैं तथा 103 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए हैं।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें: