लाइव गुरूवार, 08 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
राजनीति

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी को उनकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवा का यह सफर भारत…
Placeholder image for politics news

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — प्रधानमंत्री कार्यालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी को उनकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवा का यह सफर भारत के लोगों के भरोसे और भागीदारी से हर कदम पर और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से उपराष्ट्रपति के अनुभव और विचार बहुत उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

श्री मोदी ने दोहराया कि वे विकसित भारत के सामूहिक दृष्टिकोण को साकार करने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“आपकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद, थिरु सीपी राधाकृष्णन जी।

सेवा का यह सफर भारत के लोगों के भरोसे और भागीदारी से हर कदम पर और मजबूत हुआ है।

विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से आपके अनुभव और विचार बहुत उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

मैं विकसित भारत के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण को साकार करने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। @VPIndia”

Thank you for your warm wishes and kind words, Thiru CP Radhakrishnan Ji. This journey of service has been strengthened at every step by the trust and participation of the people of India. Your observations from across the States and Union Territories are deeply encouraging. I remain committed to working with even greater energy to realise our collective vision of a Viksit Bharat. @VPIndia

— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — प्रधानमंत्री कार्यालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें: