स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — प्रधानमंत्री कार्यालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे होने पर गर्मजोशी भरी बधाई देने के लिए ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री श्री डिकॉन मिशेल का आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत और ग्रेनाडा के बीच दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं और इन करीबी रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत और ग्रेनाडा के बीच दोस्ती को बहुत महत्व देता हूँ और हमारे करीबी रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूँ।
@hondickon”
Thank you, Prime Minister Dickon Mitchell, for your warm wishes. I deeply value the friendship between India and Grenada and look forward to further strengthening our close ties. @hondickon
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।
