लाइव Wednesday, 07 October 2026
ब्रेकिंग
देश

बीआईएस पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय ने स्वच्छ ऊर्जा के मानकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मानक महोत्सव 2026 मनाया

विश्व मानक दिवस समारोह एसडीजी प्राप्त करने में मानकों की भूमिका पर प्रकाश डालता है
BIS Eastern Regional Office Celebrates Manak Mahotsav 2026 with Focus on Standards for Clean Energy
Photo: PIB

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), भारत सरकार — उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय · पीआईबी कोलकाता · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

  • विश्व मानक दिवस समारोह एसडीजी प्राप्त करने में मानकों की भूमिका पर प्रकाश डालता है

कोलकाता, 07 अक्टूबर, 2026

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता ने आज कोलकाता में विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक महोत्सव 2026 मनाया। यह उत्सव सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 7 - सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा पर विशेष ध्यान देने के साथ "बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण - एसडीजी के लिए मानक" विषय पर आयोजित किया गया था।

श्री तापस रॉय, प्रभारी मंत्री, उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग; सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण; और गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, पश्चिम बंगाल सरकार; प्रसिद्ध ऊर्जा विशेषज्ञ प्रोफेसर एस. पी. गोन चौधरी और बीआईएस के पूर्वी क्षेत्र की उप महानिदेशक डॉ. मीनाक्षी गणेशन ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।  

सभा को संबोधित करते हुए, श्री रॉय और प्रोफेसर चैधुरी ने ऊर्जा क्षेत्र में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा को बढ़ावा देने और सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में परिवर्तन का समर्थन करने में भारतीय मानकों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उत्सव के हिस्से के रूप में, बीआईएस ने मानकीकरण और गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्योगों और प्रयोगशालाओं को सम्मानित किया।

एक्साइड इंडस्ट्रीज, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, एन.बी. इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी (एनबीआईआरटी) और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ एक तकनीकी सत्र आयोजित किया गया था। सत्र में ऊर्जा भंडारण, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ प्रथाओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें एक लचीले और टिकाऊ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र की सुविधा में मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

इस कार्यक्रम में बीआईएस की विभिन्न उपभोक्ता-केंद्रित पहलों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें बीआईएस केयर ऐप भी शामिल है, जिसके एक करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। ऐप उपभोक्ताओं को बीआईएस लाइसेंस और हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (एचयूआईडी) नंबरों को सत्यापित करने, शिकायत दर्ज करने और बीआईएस-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं का पता लगाने में सक्षम बनाता है।

यह उत्सव उद्योग, प्रयोगशालाओं, शिक्षा जगत और सरकारी विभागों के हितधारकों को एक साथ लाया और गुणवत्ता, स्थिरता और मानकों के प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस कार्यक्रम ने सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और एक सुरक्षित, अधिक टिकाऊ और लचीले भविष्य के निर्माण में मानकीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

यह प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे जारी किए गए रूप में पुन: प्रस्तुत किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — Ministry of Consumer Affairs, Food & Public Distribution, PIB Kolkata. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें: