केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज देश की महिलाएं देश की विकास यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नई दिल्ली में सुरक्षा अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री देवी ने कहा, विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब देश की माताएं, बहनें और बेटियां सशक्त और सुरक्षित होंगी। उन्होंने महिलाओं में सुरक्षा और सम्मान की भावना पैदा करना सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ विश्वास है कि भारत की ताकत उसकी महिला शक्ति में निहित है। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार का साझा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर घर सुरक्षित हो और हर पीड़ित को त्वरित न्याय मिले।
यह आकाशवाणी समाचार (ऑल इंडिया रेडियो) की एक समाचार रिपोर्ट है, जिसे जारी रूप में पुन: प्रस्तुत किया गया है।
