प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि दूरसंचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को देखते हुए सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना जरूरी हो गया है। श्री मोदी ने आज नई दिल्ली में यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
श्री मोदी ने डीपफेक और साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और खतरे से निपटने के लिए एक वैश्विक ढांचे के विकास का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री मोदी, भारत का टेलीकॉम सेक्टर लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान देश के डिजिटल परिवर्तन के मूल में रहा है, डिजिटल विभाजन को पाटने और प्रौद्योगिकी को सभी के लिए अधिक सुलभ बनाने की पहल के केंद्र में मोबाइल फोन को रखा गया है। श्री मोदी ने कहा कि 5जी कनेक्टिविटी अब देश के हर जिले तक पहुंच गयी है।
यह आकाशवाणी समाचार (ऑल इंडिया रेडियो) की एक समाचार रिपोर्ट है, जिसे जारी रूप में पुन: प्रस्तुत किया गया है।
