लाइव शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
बिज़नेस और अर्थव्यवस्था

सीसीआई ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया आईवी लिमिटेड द्वारा ओमेगा-मेयर लिमिटेड और मेयर ऑर्गेनिक्स पर एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

अधिग्रहणकर्ता, बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV लिमिटेड, बेन कैपिटल द्वारा प्रबंधित/सलाहकार फंड हैं
सीसीआई ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया आईवी लिमिटेड द्वारा ओमेगा-मेयर लिमिटेड और मेयर ऑर्गेनिक्स पर एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

  • अधिग्रहणकर्ता, बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV लिमिटेड, बेन कैपिटल द्वारा प्रबंधित/सलाहकार फंड हैं

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV लिमिटेड द्वारा ओमेगा-मेयर लिमिटेड और मेयर ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड पर एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह बेन कैपिटल द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए जाने वाले फंड हैं।

प्रस्तावित संयोजन ओमेगा-मेयर लिमिटेड ( सायन टारगेट ) और मेयर ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ( मेयर टारगेट ) पर एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण से संबंधित है, जो क्रमशः ‘विटाबायोटिक्स’ और ‘मेयर ऑर्गेनिक्स’ के रूप में व्यवसाय करने वाली कंपनियों और संबद्ध कंपनियों के समूह के मालिक और नियंत्रक हैं और यह अधिग्रहण बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी ( बेन कैपिटल ) द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए फंडों द्वारा बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता 1 ) और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता 2 ) के माध्यम से किया जा रहा है ।

बेन कैपिटल अमेरिका स्थित एक प्राइवेट इक्विटी निवेश फर्म है जो सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा और उपभोक्ता उत्पाद, संचार, वित्तीय सेवाएं और औद्योगिक/विनिर्माण सहित कई उद्योगों की कंपनियों में निवेश करती है।

लक्षित कंपनियां वैश्विक स्तर पर और भारत में भी न्यूट्रास्यूटिकल्स की आपूर्ति में लगी हुई हैं। मेयर ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड भारत में कुछ ओवर-द-काउंटर और प्रिस्क्रिप्शन तैयार खुराक वाली दवाओं के उत्पादन और आपूर्ति में भी मौजूद है।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें: