लाइव रविवार, 04 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• [महाराष्ट्र] एफएसएसएआई और बीएमसी ने मुंबई में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए 57वां खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया • [महाराष्ट्र] मुंबई एलएसए ने जुहू बीच सफाई अभियान का आयोजन किया और हिंदी पखवाड़ा का समापन किया • [महाराष्ट्र] पांच में से चार मुंबईवासी ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क वहन करने को तैयार नहीं हैं: अध्ययन • [महाराष्ट्र] इथियोपिया में बंधक बनाए गए 3 गुजराती पुरुष मुक्त होकर मुंबई पहुंचे: परिवार उन्हें लेने पहुंचे; एजेंट जारी... • [महाराष्ट्र] VAMNICOM, पुणे में "नवाचार और कृषि व्यवसाय प्रबंधन" पर DGR- पुनर्वास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया • [महाराष्ट्र] केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए लोनार में सूर्य किरण एयर शो की मांग की
शिक्षा और नौकरी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि विद्यार्थी स्वच्छ, हरित और स्वस्थ विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

श्री प्रहलाद जोशी ने विद्यार्थियों से स्वच्छता-केंद्रित गतिविधियों में कम से कम 30 मिनट योगदान देने का आह्वान किया
Students play a pivotal role in building a clean, green and healthy Viksit Bharat 2047: Shri Pralhad Joshi
Photo: PIB
ADVERTISEMENT

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — शिक्षा मंत्रालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

  • श्री प्रहलाद जोशी ने विद्यार्थियों से स्वच्छता-केंद्रित गतिविधियों में कम से कम 30 मिनट योगदान देने का आह्वान किया
  • श्री प्रहलाद जोशी ने गार्गी कॉलेज में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने आज देशव्यापी ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर श्री प्रहलाद जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद किया और कहा कि स्वच्छता का सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण से गहरा संबंध है। उन्होंने स्वच्छता को निरंतर आदत बनाने में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर भी बल दिया।

श्री प्रहलाद जोशी ने स्वच्छता, पर्यावरणीय जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने में छात्रों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक संस्थानों में, बल्कि अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री प्रहलाद जोशी ने विद्यार्थियों से स्वच्छता-केंद्रित गतिविधियों में कम से कम 30 मिनट का योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि व्यक्तिगत प्रयास सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित कर सकते हैं और स्वच्छता को जन आंदोलन में परिवर्तित कर सकते हैं।

श्री प्रहलाद जोशी ने युवाओं के बीच शारीरिक फिटनेस और आउटडोर गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने और खेल के मैदानों में समय बिताने के लिए प्रोत्साहित किया तथा स्क्रीन-आधारित गतिविधियों के साथ स्वस्थ संतुलन बनाए रखने पर बल दिया।

श्री प्रहलाद जोशी ने विद्यार्थियों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिकता और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से इस विजन को कार्यरूप देने तथा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में विद्यार्थी महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हैं।

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कॉलेज के संकाय सदस्य और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

ADVERTISEMENT
स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — शिक्षा मंत्रालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें:
ADVERTISEMENT