लाइव गुरूवार, 08 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की विभिन्न नई सुविधाओं का किया उद्घाटन • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है • प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे होने पर बधाई देने के लिए ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री का आभार जताया • बस्तर में 9वीं राष्ट्रीय समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ, ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणामों में बदलने की कार्ययोजना पर मंथन • सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया • केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की; अगले एक अरब लोगों को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए वैश्विक सहयोग पर जोर
राजनीति

केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने असम के जोरहाट में अत्याधुनिक रेशमकीट बीज बुनियादी ढांचे का उद्घाटन किया

सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेशम उत्पादन (सेरीकल्चर) के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वस्त्र राज्य मंत्री…
Placeholder image for politics news

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — वस्‍त्र मंत्रालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेशम उत्पादन (सेरीकल्चर) के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वस्त्र राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने सीएसबी-रेशमकीट बीज उत्पादन केंद्र (एसएसपीसी), रोवरियाह, जोरहाट में नवनिर्मित ग्रेनेज बिल्डिंग और कोल्ड स्टोरेज सुविधा का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम कामाख्या प्रसाद तासा (सांसद, काजीरंगा), हितेंद्र नाथ गोस्वामी (विधायक, जोरहाट), डॉ. दीपज्योति राजखोवा (कुलपति), श्रीमती लखिमी दत्ता (निदेशक, रेशम उत्पादन, असम सरकार), पी. शिवकुमार (सदस्य सचिव, केंद्रीय रेशम बोर्ड) और वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों व प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

पूर्वोत्तर क्षेत्र वस्त्र संवर्धन योजना (एनईआरटीपीएस) के अंतर्गत स्थापित इस अत्याधुनिक सुविधा केंद्र की वार्षिक क्षमता शहतूत हाइब्रिड बीज के 30 लाख रोग-मुक्त अंडे (DFLs) का उत्पादन करने और 1 करोड़ DFLs को संरक्षित करने की है। यह बुनियादी ढांचा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण रेशमकीट बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और बीज उत्पादन की दक्षता बढ़ाने में सहायता करेगा। इस उन्नत सुविधा से क्षेत्रीय रेशम उत्पादन मूल्य शृंखला (वैल्यू चेन) के और मजबूत होने, रोजगार के अवसर उपलब्ध होने और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं व व्यापारियों के लिए व्यावसायिक अवसर बनने की उम्मीद है। इससे रेशम उत्पादक किसानों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में वस्त्र राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने कहा कि रेशम उत्पादन के क्षेत्र को उत्पादक और टिकाऊ बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले रेशम के कीड़ों के बीज, आधुनिक बुनियादी ढांचा, तकनीक और कौशल विकास बहुत ज़रूरी हैं। उन्होंने केंद्रीय रेशम बोर्ड के मज़बूत बीज उत्पादन नेटवर्क का ज़िक्र किया, जो शहतूत और वान्या (जंगली रेशम) दोनों क्षेत्रों को कवर करता है। उन्होंने बताया कि सीएसबी- एनएसएसओ शहतूत के बीज क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करता है, जबकि बीटीएसएसओ और एमईएसएसओ वान्या बीज क्षेत्र को सहायता देते हैं। असम की समृद्ध रेशम विरासत और पूर्वोत्तर क्षेत्र की क्षमता की जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया कि राज्य भारत के मूगा रेशम उत्पादन का लगभग 79% और एरी रेशम उत्पादन का 74% योगदान देता है। साथ ही, 2026-27 (अप्रैल-जुलाई) के दौरान, असम में 9 एमटी शहतूत रेशम, 2131 एमटी एरी रेशम और 73 एमटी मूगा रेशम का कच्चा उत्पादन दर्ज किया गया। इसी अवधि में, पूर्वोत्तर क्षेत्र में 142 एमटी शहतूत रेशम, 3 एमटी तसर रेशम, 2890 एमटी एरी रेशम और 87 एमटी मूगा रेशम का उत्पादन दर्ज किया गया। उत्पादन के ये आंकड़े असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेशम उत्पादन के इकोसिस्टम को मज़बूत करने की आवश्यकता पर और अधिक बल देते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में आजीविका की बड़ी संभावनाओं पर ज़ोर दिया। अनुमान है कि 2025-26 के दौरान रेशम उत्पादन से लगभग 29.50 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने वान्या रेशम उत्पादन में क्षेत्र की मज़बूत क्षमता और भारत की रेशम अर्थव्यवस्था में इसके बढ़ते महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ‘मिशन स्नेहजोरी’ जैसी पहल मूगा रेशम को उच्च-मूल्य वाले वैश्विक उत्पाद में बदलने में सहायता कर सकती हैं। उन्होंने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने और ‘आत्मनिर्भर पूर्वोत्तर’ को मज़बूत करने के लिए उद्यमिता और सभी संबंधित पक्षों के बीच सहयोग के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने ‘विकसित असम’ और उसके माध्यम से ‘विकसित भारत’ के विकास में योगदान देने के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड, राज्य सरकार, अनुसंधान संस्थानों, किसानों, उद्यमियों और अन्य संबंधित पक्षों के बीच बेहतर सहयोग का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, रेशम पालन (सेरीकल्चर) क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करने और इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इंटरैक्टिव ‘सेरी-स्टेकहोल्डर मीट’ आयोजित की गई। प्रगतिशील रेशम पालन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया और उन्हें सीधे P1 रोग-मुक्त अंडे (लेइंग्स) बांटे गए। वस्त्र मंत्रालय की प्रमुख ‘समर्थ योजना’ के अंतर्गत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट भी दिए गए। यह योजना टेक्सटाइल और रेशम पालन इकोसिस्टम में कौशल विकास और क्षमता विकास को बढ़ावा देती है।

यह उद्घाटन असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेशम के कीड़ों के बीज उत्पादन इकोसिस्टम को मजबूत करने की सीएसबी के प्रयासों में महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज, आधुनिक अवसंरचना और बेहतर आजीविका के अवसर मिलते हैं।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — वस्‍त्र मंत्रालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें:
टेक्नोलॉजी

केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की; अगले एक अरब लोगों को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए वैश्विक सहयोग पर जोर