लाइव शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
• [बिहार] आईएमडी ने केरल, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है • [बिहार] नई यात्रा सुविधा: गुजरात-बिहार के लिए जल्द नई अमृत भारत एक्सप्रेस • [बिहार] एनएचआरसी, भारत ने पटना में अपनी दो दिवसीय बिहार ओपन हियरिंग और कैंप सिटिंग का समापन किया • [बिहार] एनएचआरसी ने बिहार के दरभंगा में असुरक्षित सरकारी स्कूल भवन का स्वत: संज्ञान लिया • [बिहार] एनएचआरसी, भारत ने दरभंगा, बिहार में मुख्य स्तंभ के ढहने के बाद बेंचों पर टिकी सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया है। • [बिहार] राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के दरभंगा में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है, जहां छत को सहारा देने वाला मुख्य स्तंभ गिरने के बाद उसे बेंचों पर टिका दिया गया है
देश

प्रधानमंत्री 9 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे

शिखर सम्मेलन में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा
प्रधानमंत्री 9 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — प्रधानमंत्री कार्यालय · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

  • शिखर सम्मेलन में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 9 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

8-9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में सभी राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की भागीदारी होगी। यह प्रधानमंत्री द्वारा सहकारी संघवाद को सुदृढ करने, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के सामूहिक स्वामित्व को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से परिणामों में तेजी लाने के लिए परिकल्पित विभागीय शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला में दूसरा शिखर सम्मेलन है।

शिखर सम्मेलन चार मुख्य विषय-वस्‍तुओं पर केंद्रित होगा:

  1. बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की पुनर्कल्पना
  2. निर्बल बच्चों के लिए सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ करना
  3. संस्थागत और विधायी ढांचों के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा
  4. प्रमुख योजनाओं की प्रभावशीलता और परिणामों को बढ़ाकर महिलाओं का सशक्तिकरण करना

विभागीय शिखर सम्मेलन मॉडल केंद्र और राज्य सरकारों के हितधारकों को एक साथ लाता है ताकि वे क्षेत्रवार प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श कर सकें, अच्छी कार्यप्रणालियों को साझा कर सकें, कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों का समाधान कर सकें और बेहतर शासन एवं सेवा वितरण के लिए समयबद्ध कार्यों पर सहमत हो सकें।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

स्रोत

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है — प्रधानमंत्री कार्यालय, PIB Delhi. PIB की कॉपीराइट नीति के अनुसार इसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

मूल विज्ञप्ति देखें
यह ख़बर साझा करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें:
शिक्षा और नौकरी बिहार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के दरभंगा में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है, जहां छत को सहारा देने वाला मुख्य स्तंभ गिरने के बाद उसे बेंचों पर टिका दिया गया है