લાઇવ रविवार, 11 अक्टूबर 2026
બ્રેકિંગ
બિઝનેસ અને બજાર

सीसीआई ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत सीपीपी…
सीसीआई ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी
પ્રતીકાત્મક તસવીર

The English version of this story is being prepared. This page will switch to English by itself in a few moments.

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार — भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग · PIB Delhi · मूल विज्ञप्ति pib.gov.in पर पढ़ें

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के तहत सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक. (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड(लक्षित कंपनी) में कुछ हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाना है।

अधिग्रहणकर्ता कनाडा में पंजीकृत एक कंपनी है और इसका प्रबंधन कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड(सीपीपीआईबी) द्वारा किया जाता है, जो एक पेशेवर निवेश प्रबंधन संगठन है और कनाडा पेंशन प्लान फंड का प्रबंधन करता है। परिसंपत्तियों का एक विविध पोर्टफोलियो तैयार करने के उद्देश्य से, यह संगठन फंड्स के साथ साझेदारी सहित दुनिया भर में सार्वजनिक इक्विटी, निजी इक्विटी, रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचे, निश्चित आय वाली परिसंपत्तियों और वैकल्पिक निवेश रणनीतियों में निवेश करता है।

‘द टारगेट’ भारत में निगमित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है और प्रेस्टिज समूह का हिस्सा है। यह कंपनी मुख्य रूप से भारत में लग्जरी, अपर अपस्केल, अपस्केल और अपर मिडस्केल हॉस्पिटैलिटी परिसंपत्तियों के स्वामित्व और विकास के कार्य में लगी हुई है, इसमें बिजनेस और घूमने-फिरने के लिए आने वाले यात्रियों के लिए चालू, निर्माणाधीन और आने वाले होटल और सर्विस अपार्टमेंट शामिल हैं।

यह पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति है, जिसे बिना बदलाव के प्रकाशित किया गया है।

સ્રોત

ભારત સરકારના પત્ર સૂચના કાર્યાલય (PIB)ની સત્તાવાર અખબારી યાદી — भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, PIB Delhi. PIBની કૉપિરાઇટ નીતિ મુજબ, આભાર સાથે, કોઈ ફેરફાર વગર પ્રકાશિત.

મૂળ યાદી જુઓ
આ સમાચાર શેર કરો અને અમારી સાથે જોડાઓ: